महिला पहनी थी शॉर्ट्स और टी-शट तो इस शख्स नहीं आया रास और फिर जो हुआ…

स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। अक्सर महिलाओं और लड़कियों के कपड़ों को लेकर बहस होती रहती है। इतना ही नहीं राह चलते लोग लड़कियों के कपड़ों पर कमेंट करने से बाज नहीं आते हैं। इसके साथ लड़कियां अपने पहनावे को लेकर अक्सर लोगों के ताने तक सुनने पर मजबूर हो जाती है।

ऐसे ही मामला तब देखने को मिला जब एक महिला शॉर्ट्स और टी-शर्ट मे जब सड़क पर घुम रही थी तब किसी ने उसके पहनावे को लेकर ताने कसे और उसे सड़क पर शोषण का सामना करना पड़ा है।

पूरा मामला बेंगलुरु का बताया जा रहा है। पीडि़त महिला पेशे से इंजीनियर है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को महिला कही जा रही थी तभी किसी ने उसे रोका और कपड़ों को लेकर उस पर चिल्लाने लगा। उस शख्स ने महिला से कहा कि चिल्लाते हुए कहा, क्या तुम भारतीय हो? प्लीज भारत के नियम-कानूनों का पालन करो।

इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उस शख्स ने महिला से पूछा कि क्या तुम्हारे घर पर कपड़े नहीं हैं। इसके बाद महिला ने गुस्से में कहा कि तुम्हारी शिकायत पुलिस से करने जा रही हूं। पुलिस के डर से वह शख्स वहां से फरार हो गया।

https://www.facebook.com/421simi/videos/1172495196272098/?t=74

उधर महिला के दोस्त ने फेसबुक पर पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वह शख्स नशे में नहीं था और दिखने में पढ़ा-लिख रहा था। इसके बावजूद वह लड़की को बीच रास्ते रोकर कपड़ों को लेकर नसीहतें दे रहा था।

Related Articles

Back to top button